Tuesday, November 13, 2018

7000mAh की बैटरी के साथ iBall का नया टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

सोमवार को भारत में अपने नए टैबलेट Slide Elan 3x32 को लॉन्च किया है. इस 10-इंच टैबलेट में ब्लैक फिनिशिंग दी गई है और इसमें 22 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट भी मौजूद है. कंपनी ने इस टैबलेट की कीमत 16,999 रुपये रखी है. ग्राहक इसे चुनिंदा ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

ये टैबलेट केवल मैट फिनिशिंग के साथ जेट ब्लैक केसिंग में ही उपलब्ध होगा. इस टैबलेट में स्पीकर ग्रिल बैक की तरफ दिया गया है.

स्पेसिफिकेसन्स की बात करें तो ये टैबलेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है और इसमें 10.1-इंच IPS HD (1280x800 पिक्सल)  डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 3GB रैम के साथ 1.3GHz क्वॉड-कोर प्रोसेसर मौजूद है. इस टैब की इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो iBall Slide Elan 3x32 में ऑटोफोकस और LED फ्लैश सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं इसके फ्रंट में अलग-अलग शूटिंग मोड और फिल्टर्स के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस टैबलेट में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. जो 20 दिनों का स्टैंडबॉय देने में सक्षम है.

ऑडियो जैक, चार्जिंग के अतिरिक्त DCपिन, OTG सपोर्ट के साथ माइक्रो USB और एक माइक्रो HDMI पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है. जैसा की हमने ऊपर बताया इस टैब में 22 क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है. इसमें बंगाली, आसामी, बोडो, डोगरी, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तेलुगु, तमिल, उर्दू इत्यादि का नाम शामिल है.

राम मंदिर पर मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने बड़ी पहल की है. उन्होंने अयोध्या मामले को अदालत के बाहर सुलझाने की पहल करते हुए आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर को एक चिट्ठी लिखी है. 

चिट्ठी में हाजी महबूब ने कहा कि श्रीश्री रविशंकर के अयोध्या मुद्दे को आपसी भाईचारे से हल करने के प्रयासों से हम भली-भांति परिचित हैं. हमारा मानना है कि अयोध्या मुद्दे का अदालत से बाहर किया गया फैसला ही हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच एक लंबे समय तक शांति, सौहार्द और सद्भाव कायम कर सकता है. हम उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हैं और पूर्ण रूप से उनका समर्थन करते हैं.

गौरतलब है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन का विवाद अभी भी कोर्ट में चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को इस मामले की तेजी से सुनवाई करने के लिए अपील की गई थी. ये अपील अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने दाखिल की थी. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस मामले की सुनवाई जल्द करने से इनकार कर दिया.

चीफ जस्टिस का कहना है कि उन्होंने पहले ही इस मामले में तारीख दी हुई है. गौरतलब है कि इस मुद्दे पर इससे पहले 29 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी. इस सुनवाई में चीफ जस्टिस ने सुनवाई टाल दी थी और जनवरी, 2019 की तारीख दी थी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले की सुनवाई को आगे बढ़ाने से संत समाज में काफी रोष पैदा हुआ था.

No comments:

Post a Comment